हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    लीबिया में 24 दिसंबर 2021 को होंगे आम चुनाव : संयुक्त राष्ट्र

    India, Millions Dollar, UN Peace Establishment Fund, Peace

    संयुक्त राष्ट्र। लीबिया में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के लिए बनाए गए लीबियाई राजनीतिक संवाद मंच के सदस्यों ने देश में 24 दिसंबर 2021 को आम चुनाव कराने को लेकर सहमति व्यक्त की है। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत एवं मिशन प्रमुख स्टैफनी विलियम्स ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।  विलियम्स ने कहा, “ लीबियाई राजनीतिक संवाद मंच के 75 सदस्यों ने संवैधानिक आधार पर देश में 24 दिसंबर 2021 को आम चुनाव कराने को लेकर सहमति व्यक्त की है। यह चुनाव लीबिया की स्वतंत्रता के 70 वर्षों के बाद होंगे।” उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में ही होगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।