हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डबवाली में फि...

    डबवाली में फिर से की खाद की तीन ट्रॉली कृषि विभाग ने की जप्त

    Trolley of Manure Seized

    किसानों ने सिटी थाना के गेट के आगे दिया धरना

    डबवाली (राजमीत इन्सां)। शनिवार देर रात हरियाणा से पंजाब में जा रही यूरिया खाद की तीन ट्रॉलीयां एसडीएम अश्वनी कुमार ने पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले की। जब किसानों को इस बात का पता चला तो किसानों ने रौष पूर्वक एसपी सिंह की अध्यक्षता में शहर थाना के गेट पर धरना दे दिया। कृषि विभाग के कार्यकारी एसडीओ जितेंद्र अहलावत ने बताया कि तीन ट्रालीयां कालाबाजारी की आशंका के आधार पर जप्त कर पुलिस को सुपुर्द की गई है। जांच के आधार पर ही इनकी पुष्टि की जाएगी की जाएगी और जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।