हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आदमपुर ,अमृतस...

    आदमपुर ,अमृतसर और रोहतक शिमला से ठंडे स्थान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बारिश के बाद पारे में गिरावट आने के कारण आदमपुर,रोहतक और अमृतसर सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम खुश्क रहेगा तथा रात के तापमान में गिरावट की संभावना है और हल्की धुंध रहने की संभावना है। पंजाब में आदमपुर का पारा पांच डिग्री , अमृतसर तथा रोहतक छह डिग्री रहा । चंडीगढ तथा भिवानी आठ डिग्री , करनाल ,हिसार ,अंबाला ,सिरसा का पारा क्रमश: नौ डिग्री रहा।

    लुधियाना ,पटियाला ,दिल्ली 10 डिग्री ,पठानकोट सात डिग्री , हलवारा सात डिग्री , बठिंडा आठ डिग्री ,गुरदासपुर 11 डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से कम दो डिग्री ,जम्मू आठ डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा बारिश के बाद ठंड बढ़ गयी है तथा शिमला नौ डिग्री ,मनाली शून्य डिग्री ,धर्मशाला आठ डिग्री , मंडी तीन डिग्री , सुंदरनगर तीन डिग्री , नाहन 13 डिग्री , उना पांच डिग्री , भुंतर एक डिग्री , कल्पा शून्य डिग्री रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।