हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विजय दिवस : 1...

    विजय दिवस : 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे

    Victory-Day

    डीसी ने युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित

    • शहीद स्मारक पर पहुंच वीर शहीदों को किया नमन

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर विजय दिवस के अवसर पर झज्जर जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीदों को उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने नमन किया। बुधवार को शहीद स्मारक पर प्रशासन व जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों, युद्ध वीरांगनाओं ने उपायुक्त के साथ 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस टुकड़ी की ओर से शस्त्र झुका सलामी दी गई। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने वीर-जवानों के शौर्य व बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के 1500 सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जो इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जाता है।

    इसके बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में नया राष्ट्र बनाया गया था। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशहित में अपना योगदान करना चाहिए। उपायुक्त ने विजय दिवस पर गांव भदानी से शहीद सारजेंट विक्रम की विरांगना सुमन व गांव कबलाना से शहीद राइफलमैन सुरेंद्र सिंह की विरांगना गीता को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित करते हुए देश के लिए वीर योद्धाओं द्वारा दिए गए बलिदान पर आभार जताया। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर आर.के.शर्मा ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध मेंं झज्जर जिला के 61 वीर योद्धाओं ने शहादत दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।