हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    फरीदाबाद : पुलिस ने आगरा नहर में डूबती महिला को बचाया

    Humanity

    पारिवारिक परेशानी के चलते बच्चे सहित लगाई थी छलांग

    सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच, सेक्टर 85 की टीम ने अपनी जान पर खेल कर आगरा नहर में डूबती हुई महिला की जान बचाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 इंचार्ज सुमेर सिंह व अपनी टीम के साथ मनोज भाटी मर्डर केस के संबंध में अपराधियों की तलाश में वीरवार को कही जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर-29 पुल के नजदीक उन्होंने देखा कि एक महिला आगरा नहर में डूब रही है और थोड़े बहुत हाथ पैर चलाने के कारण महिला कभी पानी के नीचे चली जाती और कभी ऊपर आ जाती।

    उन्होंने तुरंत गाड़ी रोक कर उसमें से रस्सा निकाला और एक सिरा तैरना जानने वाले किसी जानकार युवक को देकर नहर में भेजा और टीम की सहायता से महिला को आगरा नहर से सकुशल बाहर निकाला। इस टीम में सहायक उप निरीक्षक छन्ना राम और हवलदार दिनेश कुमार शामिल थे। महिला को नहर से बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के तहत जमीन पर उल्टा लेटाया फिर पीठ को दबाकर फेफड़ों से पानी निकाला। तत्पश्चात महिला को इलाज के लिए बी.के. सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अब महिला की हालत खतरे से बाहर है। खेड़ी पुल थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ पारिवारिक मनमुटाव के चलते वह दिमागी रूप से परेशान हो गई थी। इसी परेशानी में महिला ने अपने 4 महीने के बच्चे सहित नहर में छलांग लगा दी। पुलिस द्वारा महिला के 4 महीने के बच्चे को नहर में काफी देर तक ढूंढा गया, लेकिन बच्चे का कुछ अता पता नहीं लग पाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।