हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 10वीं और 12वी...

    10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

    results

    42.67 और 43.15 प्रतिशत परिक्षार्थी पास

    भिवानी (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)विशेष अवसर एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी, 2021 को करवाया गया था, जिसका परिणाम 29 जनवरी को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने प्रेस वक्तव्य में बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 42.67 प्रतिशत रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 14,955 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6,381 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 8,372 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है व 202 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 8,625 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 3,896 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 45.17 रही तथा 6,330 प्रविष्ट छात्राओं में से 2,485 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 39.26 रही। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा का परिणाम 43.15 फीसदी रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 9,556 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,123 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 5,063 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है व 370 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 6,749 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2,900 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 42.97 रही तथा 2,807 प्रविष्ट छात्राओं में से 1,223 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 43.57 रही। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मुल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।