हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश भारत में कोरो...

    भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन भी सक्रिय मामले बढ़े

    Coronavirus

    देश में रिकवरी दर घटकर 97.31

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामले फिर बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गए तथा इसी अवधि में संक्रमणमुक्त होने वालों का आंकड़ा 11,106 रहा, जिससे सक्रिय मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी और इसकी दर 1.26 प्रतिशत रही। इस बीच देश में अब तक 79 लाख 67 हजार 647 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,194 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख चार हजार 940 हो गया है।

    इसी दौरान 11,106 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 11 हजार 731 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 996 बढ़कर 1,37,567 हो गए। इस अवधि में 92 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा अभी तक बढ़ कर एक लाख 55 हजार 642 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर अभी 97.31 और सक्रिय मामलों की दर बढ़ कर 1.26 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी पर बरकरार है।

    महाराष्ट्र:-

    पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर 1800 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 34449 हो गयी है। वहीं 1773 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.74 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 38 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,489 हो गया है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-

    सक्रिय मामलों में 12 की मामूली कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1041 हो हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोराना से किसी की भी जान नहीं गयी और इनकी संख्या 10889 बनी हुई है और अब तक 6.24 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

    केरल:-

    कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और यहां उक्त अवधि में सक्रिय मामलों में 380 की कमी आयी है और सर्वाधिक 5335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 63,847 हो गए हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.31 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 16 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3970 हो गयी है।

    कर्नाटक :-

    कोरोना के सक्रिय मामले 15 घटकर 5929 रह गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12263 हो गया है तथा अब तक 9.26 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4160 रह गए हैं और 10230 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 5.58 लाख के पार पहुंच गयी है।

    तमिलनाडु :-

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4275 रह गयी है तथा अभी तक 12413 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.27 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    छत्तीसगढ़ :-

    सक्रिय मामले 32 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 3255 हो गयी है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं सात और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3771 हो गयी है।

    उत्तर प्रदेश:-

    सक्रिय मामले घटकर 3098 रह गए हैं। वहीं इस महामारी से 8699 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.90 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    गुजरात :-

    सक्रिय मामले घटकर 1763 रह गए हैं तथा 4400 लोगों की मौत हुई है और 2.58 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

    पंजाब :-

    सक्रिय मामले बढ़कर 2335 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.68 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5694 मरीजों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 1829 रह गए हैं तथा अब तक करीब 2.51 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3829 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

    तेलंगाना :-

    सक्रिय मामले घटकर 1748 हो गए हैं और 1616 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.93 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 797 रह गए हैं। वहीं इस अवधि में किसी की जान नहीं गयी और यह मृतकों का आंकड़ा 7162 पर बना हुआ है। कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.80 लाख से अधिक हो गयी है।

    बिहार :-

    सक्रिय मामले 38 घटकर 653 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से अभी तक 1524 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3039, राजस्थान में 2781, जम्मू-कश्मीर में 1949, ओडिशा में 1910, उत्तराखंड में 1680, असम में 1087, झारखंड में 1082, हिमाचल प्रदेश में 992, गोवा में 778, पुड्डुचेरी में 656, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 345, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 88, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।