हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चार आईएएस और ...

    चार आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले

    Transfer

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने चार आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के बुधवार को आदेश जारी किये। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि आईएएस अधिकारी रेनू एस. फुलिया को अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है। उनसे अब महिला एवं बाल विकास विभाग के महानिदेशक, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव और हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का कार्यभार वापिस लेकर ये प्रभार मुख्यमंत्री की उप-प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सौंपा गया है।

    पंचकूला के निगमायुक्त और पंचकूला के जिला नगर आयुक्त रामकुमार सिंह को पानीपत नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव सुशील सारवान को आयुष विभाग का निदेशक लगाया है। गुरुग्राम के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी और पानीपत निगमायुक्त वत्सल वशिष्ठ को गुरुग्राम का मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी और पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार नरेंद्र पाल मलिक को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।