हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश शहीद मेजर विभ...

    शहीद मेजर विभूति की पत्नी 29 मई को पहनेंगी सेना की वर्दी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौंडियाल 29 मई को सेना की वर्दी पहनने के साथ ही लेफ्टिनेंट बन जाएंगी। गौरतलब हैं कि कश्मीर के पुलिवामा में 8 फरवरी 2019 को आतंकियों से लोहा लेते हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। इसके बाद निकिता के पति के नक्शे कदम पर चलते हुए देश करने की ठान ली। पिछले वर्ष इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास करने के बाद चेन्नई आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ले रही थी। अब निकिता ने ट्रेनिंग पुर कर ली है।

    चेन्नई से वे सीधा अपने पिता के पास फरीदाबाद जाएंगी

    निकिता लेफ्टिनेंट बनने के साथ ही शनिवार को देश की सेवा में जुट जाएंगी। लेफ्टिनेंट कर्नल विकास नौटियाल ने कहा कि 29 को निकिता पास आउट हो जाएंगी। इस समारोह में उसके पिता फरीदाबाद से जाएंगे। अन्य परिजनों को भी जाना था, लेकिन कोरोना के कारण से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि पासआउट होने के बाद वे 21 दिन के लिए छुट्टी पर आ रही हैं। चेन्नई से वे सीधा अपने पिता के पास फरीदाबाद जाएंगी। उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर वे देहरादून आएंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।