हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पूर्व राज्यसभ...

    पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का निधन

    Chandan Mitra

    नई दिल्ली। राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके पुत्र कुशान मित्रा ने इस बात की पुष्टि की है। मित्रा 65 वर्ष के थे। मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे लेकिन वर्ष 2018 में पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे। मित्रा के निधन पर देश के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

    चंदन मित्रा का सफर

    चंदन मित्रा पायनियर अखबार के संपादक थे। साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा के मनोनित सांसद रहे। वह 2010 में भी राज्यसभा के लिए चुने गए। साल 2018 में उन्होंने टीएमसी ज्वाईन कर ली। चंदन मित्रा लेखक भी थे।

    मोदी ने चंदन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘ चंदन मिश्रा जी को उनकी बौद्धिकता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। मित्रा का आज सुबह निधन हो गया। वह पायनियर अखबार के प्रधान संपादक तथा प्रबंध निदेशक थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।