हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश शिक्षक दिवस प...

    शिक्षक दिवस पर विशेष : विद्यालय में बनाये गये गणित व विज्ञान पार्क से ज्ञान अर्जित कर रहे विद्यार्थी

    Village-Kalamajra

    किताबी ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है कलाल माजरा के सरकारी स्कूल में

    •  विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक अनिल कपूर को मिलेगा प्रदेश शिक्षक अवार्ड

    सच कहूँ/देवीलाल बारना
    कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के गांव कलाल माजरा के सरकारी स्कूल की तस्वीर निजी स्कूलों से भी बेहतर देखी जा सकती है। विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक अनिल कपूर अपने प्रयासों से इस स्कूल को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के स्टॉफ द्वारा अपने प्रयासों से विद्यालय का गणित व विज्ञान पार्क सभी का ध्यान जहां अपनी ओर आकर्षित करता है वहीं स्कूल में पढने वाले बच्चों को भी व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध करवाता है। ऐसे में इस विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक अनिल कपूर के नाम का चयन प्रदेश शिक्षक अवार्ड के लिए भी हुआ है। प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर इस सम्मान को दिया जाता है, लेकिन अबकि बार यह कार्यक्रम कुछ दिन बाद होगा, ऐसे में इस कार्यक्रम में अनिल कपूर सम्मानित होंगे।

    आँख व कान को खोलकर ज्ञान अर्जित कर सकते हैं विद्यार्थी

    विद्यालय में जो गणित व विज्ञान पार्क बनाया गया है। इसमें आँख, कान व फूल का मॉडल बनाया गया है। इस मॉडल के माध्यम से विद्यार्थी आँख व कान के प्रत्येग भाग का ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। वहीं एक मॉडल फूल का लगाया गया है जिसके माध्यम से फूल के प्रत्येक भाग को खोलकर देखा जा सकता है। ऐसे में इस विद्यालय के विद्यार्थी किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक ज्ञान भी अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा इस पार्क में घडी का एक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से घडी की सुईयों के बारे में विद्यार्थी जान सकते हैं। 200गुणा200 फुट इस पार्क में कोण सहित गणित व विज्ञान के अन्य मॉडल बनाए गए हैं जहां विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

    Village-Kalamajra-1

    मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना के तहत प्रथम पुरुस्कार प्राप्त कर चुका है विद्यालय

    अनिल कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 2017 में विद्यालय में मौलिक मुख्याध्यापक का पद संभाला था। उन्होंने उसी वक्त से विद्यालय में सौंदर्यकरण के लिए कार्य करना शुरू कर दिया। सिर्फ सरकारी ग्रांट पर निर्भर न रहकर समाजसेवियों व ग्राम पंचायत की मदद ली गई। इसके अलावा स्टॉफ के सदस्यों ने भी खूब मेहनत के साथ विद्यालय का सौंदर्यकरण किया। उसी का नतीजा रहा कि वर्ष 2018 में विद्यालय को मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना के तहत जिला में प्रथम स्थान मिला। वहीं 2017 में जहां विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 30 रह गई थी जो बढकर अब 50 से ज्यादा हो गई है।

    मौलिक मुख्याध्यापक अनिल कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर मिलने वाले प्रदेश स्तरीय शिक्षक अवार्ड की 2020 की लिस्ट में उनका नाम है। उसे खुशी हो रही है कि उन्हें यह अवार्ड मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 4 मौलिक मुख्याध्यापकों को यह अवार्ड मिलेगा। जिसमें दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में उसे भी अवार्ड मिलेगा, यह उसके लिए खुशी की बात है। बता दें कि अनिल कपूर 1998 में जेबीटी शिक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग जिले के गांव समसपुर में हुई। इसके बाद गांव बहादुरपुरा, बचगांवा गामडी, शादीपुर के स्कूलों में भी सेवाएं दी। 2017 से अनिल कपूर गांव कलालमाजरा में मौलिक मुख्याध्यापक के पद पर हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।