हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश किसान निडर हो...

    किसान निडर होकर डटा, सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी : राहुल

    Rahul Gandhi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि किसान देश का अन्नदाता और भारत भाग्य विधाता हैं, इसलिए सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया, ‘डटा है, निडर है, इधर है, भारत भाग्य विधाता।’ इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें हजारों किसान अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का किसान अपनी मांग के लिए डटा हुआ है और उसे विरोध प्रदर्शन करने में किसी का भी डर नहीं है।

    उनका कहना था कि किसान ही देश का अन्नदाता है और भाग्यविधाता है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने आंदोलनकारी किसानों की ‘महापंचायत’ का समर्थन किया है। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को ‘महापंचायत’ बुलाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस महापंचायत में टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    ‘‘अपने संगठन को आगे नहीं बढ़ाना, अपने संगठन को अध्यक्ष विहीन रखना, परिश्रम नहीं करना और दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश करना करना राहुल गांधी जी की आदत बन चुकी है।’’
    संबित पात्रा, भाजपा नेता

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।