हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में अ...

    हरियाणा में अब तक 2,60,158 लोगों का टीकाकरण

    corona_vaccination sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में कोविड प्रतिरोधक टीकाकरण कार्य तेजी से जारी है और अब तक लगभग 2,60,158 लोगों यह खुराक दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुये कहा है कि हरियाणा ने कोविड टीकाकरण का दो करोड़ का लक्ष्य 1,47,92,987 पहली डोज और 52,67,220 दूसरी डोज के साथ प्राप्त कर लिया है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या 1,90,69,418 है। उन्होंने हुए बताया कि कुल पात्र 1,90,69,418 लोगों में से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1,05,67,138 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 87,20,304(77 प्रतिशत) लोग पहली और 18,46,834 दूसरी डोज में कवर किये जा चुके हैं। इसी प्रकार, 45 से 60 वर्ष के कुल 47,61,715 लोगों का टीकाकरण किया चुका है। इनमें 32,06,714 लोग पहली और 15,55,001 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

    स्वास्थयकर्मियों में 4,88,261 का टीकाकरण

    स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार 60 वर्ष से अधिक वर्ग के कुल 37,54,943 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें 23,62,091 लोग पहली और 13,92,852 दूसरी डोज में कवर किये जा चुके हैं। राज्य में अब तक फ्रंटलाईन वर्करों में में 4,88,150 का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें 2,51,519 को पहली और 2,36,631 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थयकर्मियों में 4,88,261 का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें 2,52,359 को पहली और 2,35,902 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।