हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ गांधीवादी सुब...

    गांधीवादी सुब्बराव का जयपुर में निधन

    SN Subba Rao

    जयपुर (एजेंसी)। वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक एस एन सुब्बाराव का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। सुुब्बाराव पिछले कुछ दिनों से सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती थे। कल रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुधवार सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार और चार दिन पूर्व भी सुब्बाराव से मिलने अस्पताल गए थे। श्रमदान के लिए मशहूर गांधीवादी नेता का राजस्थान से खासा लगाव था। सुब्बाराव गहलोत के कहने पर ही उपचार के लिए राजस्थान आए थे। तभी से वह यहां रह रहे थे। युवाओं के प्रेरणा स्रोत माने जाने वाले गांधीवादी विचारक मूलत: कर्नाटक के रहने वाले थे। वह चम्बल घाटी शांतिमिशन के संस्थापक थे तथा उन्होंने कई कुख्यात डाकुओं का आत्मसमर्पण कराया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।