हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक में भार...

    रोहतक में भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित कार युवक गिरफ्तार

    Car youth with illegal weapons sachkahoon

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अपराध जांच शाखा-दो की टीम ने कार सवार एक युवक को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अपराध जांच शाखा दो प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि सोनीपत से रोहतक की तरफ एक कार सवार युवक भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव बोहर के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार युवक को काबू किया। पूछताछ पर युवक की पहचान धर्मबीर उर्फ दिनेश निवासी गांव मुरादपुर टेकना के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर कडक्टर साइड सीट पर रखे बैग के अंदर से चार देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। अर्बन एस्टेट पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here