हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 140.31 करोड़ टीके लगे

    Covid Vaccination sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटों में 57 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 140.31 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 57 लाख 44 हजार 652 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 140 करोड़ 31 लाख 63 हजार 63 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    देश में कुल 66 करोड़ 98 लाख नौ हजार 616 कोविड परीक्षण

    मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन के 17 राज्यों में कुल 358 मामले सामने आयें है जिनमें 114 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 88 मामले सामने आयें हैं। दिल्ली में 67 और तेलंगाना में 38 व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6650 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 77 हजार 516 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है।

    इसी अवधि में 7051 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 15 हजार 977 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख 65 हजार 887 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 66 करोड़ 98 लाख नौ हजार 616 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here