हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेत्रहीन को आ...

    नेत्रहीन को आशियाना देने के लिए आगे आई पूण्डरी की साध-संगत

    जर्जर मकान में रहने को मजबूर था ओमप्रकाश

    • घर में कमाई का जरिया न होने के चलते मुश्किल था गुजर बसर

    पूण्डरी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत जरूरतमंदों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती है। इसी क्रम में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में पूण्डरी ब्लॉक की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार को पूरा मकान बनाकर दिया। 15 मैंबर फकीरिया ने बताया कि ओमप्रकाश जांगड़ा नेत्रहीन है। कमाई का कोई जरिया न होने के चलते वह अपनी तीन बेटियों सहित जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। आए दिन परिवार के सदस्यों को मकान के ढहने का खतरा सताता रहता था।

    इसके पश्चात ओमप्रकाश की बेटी गीता रानी ने मकान की वीडियो बनाकर डेरा सच्चा सौदा के एडम ब्लॉक भेजी। डेरा प्रबंधन ने तुरंत हरियाणा के 45 मैंबरों की ड्यूटी लगाई और ब्लॉक के जिम्मेवारों को बुलाकर ओमप्रकाश का मकान बनाकर देने का निर्णय लिया गया। इस पर पूंडरी ब्लॉक के सेवादारों ने बिना देरी किए मकान बनाने का कार्य शुरू कर दिया। मकान में दो कमरे, रसोई और बाथरूम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मकान पर करीब 2 लाख खर्च आएंगे। मकान जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। इस सेवा कार्य में राजेंद्र इन्सां, फकीरिया इन्सां, भीम सिंह इन्सां, महेंद्र सिंह इन्सां, जगदीश इन्सां, मेवा इन्सां, शिवकुमार इन्सां सहित साध-संगत अहम् भूमिका निभा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here