हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मुंबई और पुणे...

    मुंबई और पुणे ब्लॉकों ने 29 अति जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। महाराष्ट्र के ब्लॉक मुंबई और पुणे की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने शाह सतनाम जी परमसुख आश्रम कलौते (मुंबई) में 29 अतिजरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण करके डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह व जाम-ए- इन्सां-गुरु-का मनाया। बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पवित्र अप्रैल माह को मानवता भलाई कार्य करके मनाते हैं।

    डेरा अनुयायी गुरुदयाल इन्सां ने बताया कि महाराष्ट्र की साध-संगत मानवता भलाई के नेक काम सदा बड़ी तत्परता व उत्सुकता से करती है, इनमें खूनदान, वृक्षारोपण, कंबल व कपड़े वितरण, परिंदों लिए भी चुग्गा व पानी की व्यवस्था व अन्य वन्यजीवों के उद्धार के कार्य आदि सहित 138 कार्य शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here