हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पेशी पर आए कै...

    पेशी पर आए कैदी ने अदालत की पहली मंजिल से कूद कर भागने का किया प्रयास

    People beat up and handed over to the police Addict running away snatching money

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर में पेशी पर लाए एक कैदी ने शुक्रवार को अदालत की पहली मंजिल से कूद कर भागने की कोशिश की, लेकिन नीचे खड़े पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) लखबीर सिंह एवं इंचार्ज सिक्योरिटी कोर्ट कॉम्प्लेक्स जालंधर ने बताया कि अपराह्न लगभग साढे बारह बजे कैदी वरिंदर कुमार पुत्र बुट्टा राम निवासी भटनुरा भोगपुर को पुलिस रिमांड लेने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुश्री मदनीप कौर के समक्ष पेश करने के लिए अदालत परिसर लाई थी।

    अदालत में पेश होने के बाद उसने कोर्ट परिसर जालंधर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। वहीं एएसआई लखबीर सिंह ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाना भोगपुर ले गई। आरोपी को कोई चोट नहीं। सुश्री मनदीप कौर जेएमआईसी कोर्ट में नहीं आईं थी इसलिए आरोपी को मनमोहन भट्टी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिमांड नहीं देकर उसे जेल भेज दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here