हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश चंपावत एमएलए ...

    चंपावत एमएलए कैलाश का इस्तीफा, धामी लड़ेंगे अब उपचुनाव

    Uttarakhand
    Uttarakhand

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। गहतोड़ी ने गुरूवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को अपनी सदस्यता त्यागपत्र सौंपा। जिसे स्वीकार कर लिया गया। श्रीमती भूषण ने संवाददाताओं से इसकी पुष्टि की है।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का चंपावत से चुनाव लड़ना सुनिश्चित हो गया है। इस दौरान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि धामी विधानसभा चुनाव में खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी से पराजित हो गये थे।

    इसके बावजूद उन्हें पार्टी हाईकमान के निर्देश पर विधान मंडल दल का नेता चुना गया था। सबसे पहले पार्टी के चंपावत एमएलए ने अपनी सीट से उप चुनाव लड़ने का प्रस्ताव किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस एमएलए सहित अन्य पांच एमएलए श्री धामी के लिये अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव कर चुके थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here