हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गाँव इमलोटा स...

    गाँव इमलोटा से नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड

    Fake Coin Making Factory sachkahoon

    मशीन बरामद, चार प्रवासी गिरफ्तार

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। बीती रात दिल्ली पुलिस ने इमलोटा गाँव में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री (Fake Coin Making Factory) का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गाँव के बीच में एक प्लाट से सिक्के बनाने की मशीन बरामद करते हुए चार प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि नकली सिक्के बनाने का गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। ज्ञात रहे कि दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को नकली सिक्के बनाने के आरोप में काबू किया था।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि चरखी दादरी जिले के गाँव इमलोटा में भी नकली सिक्के बनाए जाते हैं। उसकी निशानदेही पर बीती रात दिल्ली पुलिस की टीम ने इमलोटा गांव में दबिश दी। पुलिस ने गाँव के बीच एक प्लाट में बने कमरे में छापेमारी कर नकली सिक्के बनाने की मशीन व चार प्रवासी लोगों को काबू किया। वहां से कुछ नकली सिक्के भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस ने सिक्के बनाने की मशीन (Fake Coin Making Factory) को कब्जे में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रवासी लोगों को सिक्के बनाने के लिए रखा हुआ था। नकली सिक्कों को देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार में कई लोग जुड़े हुए हैं। देश के कई राज्यों में फैला है गिरोह पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली सिक्के बनाने वाला गिरोह पूरे देश में फैला हुआ है। गैंग के मास्टरमाइंड पूरा कारोबार दिल्ली में बैठकर हैंडल करते हैं।

    गिरोह के सदस्य गाँव में मशीन लगाते हैं ताकि किसी को शक न हो। सिक्के तैयार होने के बाद रातों-रात उनको देश के कई हिस्सों में सप्लाई कर दिया जाता है। दादरी में कुछ बरस पहले भी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। शहर की पूर्ण मार्केट में यह गैरकानूनी कार्य किया जाता था। बताया जाता है कि उस गिरोह के तार आज भी दादरी जिले से जुड़े हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here