हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वाह! साढ़े 3 ल...

    वाह! साढ़े 3 लाख पर भी नहीं डोला पाये ईमान

    Honesty sachkahoon

    चन्द्रभान सोनी ने असली मालिक को लौटाए गुम हुए पैसे

    सच कहूँ/सुनील कुमार, खारियां। दुनिया में लाख बुराई बढ़ गई हो, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं अच्छाई देखने को मिल ही जाती है। ऐसी ही एक अच्छाई (ईमानदारी) (Honesty) की बानगी बुधवार को रानियां खंड के गांव भून्ना में देखने को मिली। बुधवार को भून्ना निवासी चन्द्रभान सोनी को गांव के श्रीकृष्ण मंदिर के समीप किसी के गुम हुए साढ़े 3 लाख रुपये मिले। इसके पश्चात चन्द्रभान सोनी ने इसकी अनाउंसमेंट मंदिर में कराई। गहराई से जांच करने के पश्चात जानकारी मिली की उक्त बड़ी पेमेंट गांव के ही प्रेम कुमार भोबरिया की हैै।

    जिसके पश्चात चन्द्रभान सोनी ने पैसों के असली मालिक प्रेम कुमार भोबरिया को उसकी पूरी पेमेंट साढेÞ 3 लाख रुपए वापिस लौटा दी। अपनी पूरी पेमेंट सही सलामत पाकर प्रेम कुमार भोबरिया काफी खुश नजर आए और उन्होंने चन्द्रभान सोनी की ईमानदारी (Honesty) की सराहना की। वहीं गांव के गणमान्यजनों द्वारा ने भी चन्द्रभान सोनी द्वारा पेश की गई ईमानदारी की मिसाल की काफी प्रशंसा की जा रही है। इस मौके पर ताराचंद सिंहमार, जगदीश, काहनाराम, दारा सिंह, अमरसिंह, श्योप्रसाद, सतपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here