हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 4 साल की मासू...

    4 साल की मासूम बच्ची से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Accused arrested sachkahoon

    पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र के एक गांव में गत रविवार को 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी (Accused Arrested) को थाना समालखा पुलिस ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सोमवार साय समालखा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया आरोपी जितेंद्र वारदात के बाद से पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

    पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार (Accused Arrested) करने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

    आरोपी के खिलाफ पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है

    थाना समालखा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना समालखा में 8 मई को शिकायत देकर बताया था की वह धरेलू औरत है और उसके पास 4 बच्चे है। साय करीब साढे़ 4 बजे तीसरे नंबर की बेटी गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद उसने गली में देखा तो बच्ची नही मिली। बच्ची की तलाश की तो पड़ोसी जितेंद्र की बैठक में बच्ची खून से लथपथ हालत में रोती हुई मिली। पुछने पर बच्ची ने बताया कि जितेंद्र ने उसके साथ गलत काम किया है।

    बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित बच्ची की मा की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ थाना समालखा में 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने फरार आरोपी जितेंद्र की धरपकड़ (Accused Arrested) के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here