हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ किक्कर खेड़ा म...

    किक्कर खेड़ा में लगे 130वें नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 75 मरीजों ने उठाया लाभ

    Free Medical Camp

    कोरोना का उठाव फिर से रखें ख्याल : संदीप भादू

    अबोहर(सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। डेरा सच्चा सौदा की ब्रांच किक्कर खेड़ा में बुधवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के नेतृत्व में शाह सतनामी मौज डिस्पेंसरी एवं नामचर्चा घर में 130वां नि:शुल्क जनरल मैडिकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 75 मरीजों के स्वास्थ्य को जांचा गया। 15 मैंबर सुरेंद्र इन्सां से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव व ब्लॉक किक्कर खेड़ा में नि:शुल्क जनरल मेडिकल जांच कैंप में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा से जनरल विशिष्ट विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादु, आॅप्टिमेट्रिस्ट संदीप कुमार, पैरा मैडिकल स्टाफ में फार्मासिस्ट राजेश इन्सां आदि ने विशेष तौर पर पहुँच कर अपनी सेवाएं प्रदान की।

    कैंप के शुभारंभ पर उपस्थित साध-संगत व मरीजों को डॉ. संदीप भादू ने संबोधित करते हुए बताया कि कोरोना का उठाव रुक-रुक के हो रहा है जो कि अभी बिलकुल खत्म नहीं हुआ जिस वजह से सावधनियाँ अति जरुरी है। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई अवश्य लगवाए। समय-समय पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों का अवश्य पालन करें। ब्लॉक कमेटी द्वारा साध-संगत के सहयोग से अति जरुरतमन्दों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरण की गई है।

    पहुंचे मरीजों के लिए गांव किक्कर खेड़ा की साध-संगत की और से लंगर-चाय-जल आदि की विशेष व्यवस्था की गई। इस मौके पर विभिन्न ब्लॉकों सहित ब्लॉक किक्कर खेड़ा समिति के सदस्य कृष्ण लाल जेई इन्सां, रामप्रताप इन्सां, गुरपवित्र सिंह इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, धन्ना राम सुखचैन सिंह, बलवंत नोखवाल, कृष्ण कालड़ा, जगदीश राय आदि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहनें तथा समस्त साध-संगत व कैंप से सबंधित मरीज उपस्थित हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here