हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश राष्ट्रपति चु...

    राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी बसपा : मायावती

    Lockdown Violation Cases

    लखनऊ (एजेंसी)। अगले महीने होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की ओर से मुर्मू को एक आदिवासी महिला होने के नाते समर्थन देने का फैसला किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा ने राजग को नहीं बल्कि आदिवासी महिला उम्मीदवार का समर्थन किया है।

    गौरतलब है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू ने राजग उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। वहीं विपक्षी दलों ने अपने साझा उम्मीदवार के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम घोषित किया है। सिन्हा 27 जून को नामांकन करेंगे। मायावती ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा करना बसपा के आंदोलन का मुख्य मुद्दा रहा है। इसलिये पार्टी ने इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में बसपा के दस सांसद और एक विधायक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here