हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सरकारी सम्मान...

    सरकारी सम्मान के साथ हुआ शहीद कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार

    -बीते दिनों गांव लौहुके कलां का जवान कुलदीप सिंह चीन के बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान हो गया था शहीद

    -शहीद के परिवार को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ रूपये की सहायता राशि

     फिरोजपुर/जीरा। (सच कहूँ/सतपाल थिन्द) देश की सुरक्षा करने के लिए भारतीय सेना में भर्ती हुए जीरा के गांव लौहुके कलां के निवासी सैनिक जवान कुलदीप सिंह जो कि चीन के बॉर्डर पर ड्यूटी दौरान शहीद हो गए थे। उनका आज बुधवार को अंतिम संस्कार उनके गांव लौहुके कलां में पूरे सरकारी सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले पंजाब सरकार के आजादी घुलाटीए, रक्षा सेवाएं, फूड प्रोसैसिंग और बागबानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शहीद के पार्थिव शरीर को खुद पायलट लगाके उनके घर पहुंचा के विशेष तौर पर श्रद्धांजलि दी।

    शहीदी पाने वाले भारतीय सेना के जवान कुलदीप सिंह पुत्र गुरबखश सिंह को आज सरकारी सम्मान के साथ उनके पेतृत्क गांव लौहुके कलां में नम आंखों से विदाई दी गई। इस मौके भारतीय सेना के अधिकारियों और सेना की टुकड़ी में शहीद को सलामी दी। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों और आसपास गांवों के पहुंचे हजारों लोगों की आंखें नम हो गई। शहीद अपने परिवार में आपनी पपत्नी, 1 बेटा, मां, बड़ा भाई और तीन बहनें छोड़ गया है। इस मौके शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैप्टन प्रवीन सिंह ने कहा कि यह जवान देश के लिए शहीद हुआ है।

    हमें इस भारतीय सेना के जवान की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके जीरा के विधायक नरेश कटारिया, एसएसपी फिरोजपुर चरनजीत सिंह, जिला माल अधिकारी अरविन्द प्रकाश वर्मा, कुलदीप सिंहभुल्लर, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार निशान सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय सेना के जवान व हजारों की तादाद में लोग उपस्थित थे।

    पंजाब सरकार शहीद के परिवार के हमेशा साथ: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह

    कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को 1 करोड़ रूपये की सहायता राशिन देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह की संभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here