हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश चंडीगढ़ में मह...

    चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछार की

    चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। शुक्रवार को स्थानीय इकाई द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थ पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ाने एवं विपक्ष पर केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग के खिलाफ पंजाब के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि गर्वनर हाउस की तरफ मार्च करने जा रहे काग्रेसी कार्यकर्ताओं को बेरिकेट लगाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारे की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनमें कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग सुखजिंदर रंधावा व विधायक प्रगट सिंह समेत अनेक नेताओं को हिरासत में लिया।

    प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

    प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

    प्रियंका ने विरोध का नेतृत्व किया, पुलिस ने हिरासत में लिया

     कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में मंहगाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। संसद भवन में एक मार्च भी निकाला गया जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय में जमा हो गए और महंगाई, जीएसटी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रीमती वाड्रा ने पार्टी नेता हरीश रावत और अन्य लोगों के साथ रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर लोगों में बड़ी निराशा को लेकर एक गाड़ी में गैस सिलेंडर रखकर उसे धक्का देकर कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च निकालने की योजना बनाई। कांग्रेस सदस्यों के पहले पुलिस बैरिकेड तोड़ने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पार्टी महासचिव ने पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here