हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शराब घोटाले म...

    शराब घोटाले में Manish Sisodia आरोपी नंबर 1, जानें अब तक के अपडेट्स

    Delhi Excise Policy Scam

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने दिल्ली के उप-राज्यपाल की सिफारिश पर दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में गड़बड़ियों की रिपोर्ट की जांच के संबंध में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आपराधिक षडयंत्र और खातों की हेराफेरी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी ने जांच के सिलसिले में सिसोदिया के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। गौरतलब हैं कि शुक्रवार सुबह शुरू हुई सीबीआई की रेड देर रात तक चली। इस दौरान कुछ अह्म डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए।

    प्राथमिकी में दर्ज किए गए नाम निम्नलिखित हैं:-

    1. मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार
    2. अरवा गोपी कृष्णा, तत्कालीन उत्पाद आयुक्त, दिल्ली सरकार
    3. आनंद तिवारी, तत्कालीन उत्पाद उपायुक्त, दिल्ली सरकार
    4. पंकज भटनागर, तत्कालीन उत्पाद सहायक आयुक्त, दिल्ली सरकार
    5. विजय नायर
    6. मनोज रॉय
    7. अमरदीप ढाल
    8. समीर महेंद्रु
    9. अमीत अरोड़ा
    10. मेसर्स बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
    11. दिनेश अरोड़ा
    12. मेसर्स महावीर लिकर्स
    13. सन्नी मारवाह
    14. अरुण रामचंद्र पिल्लई
    15. अर्जुन पांडे
    16. अन्य अनाम सार्वजनिक सेवक और निजी व्यक्ति

    कंप्यूटर, मोबाइल सीज

    सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर, पर्सनल फोन सीज कर दिया गया है। उधर सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सीबीआई को ऊपर से यूज किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here