हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें कमाल का बल्ब:...

    कमाल का बल्ब: अब चोरों पर रखेगा पैनी नजर

    जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, जासूसी का अंदाज भी नया हो रहा है। अब बल्ब में भी स्पाई कैमरा फिट कर दिया जाता है। जिस वजह से यूजर्स की नजर स्पाई कैमरे में नही पड़ती है और सारी एक्टिविटी उस कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। इस स्पाई कैमरे को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है। ये स्पाई कैमरा अमेजन और दूसरी अन्य वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस कैमरे की मदद से आसानी से चोरों पर नजर रखी जा सकती है।

    आप अपने घर को सुरक्षा के लिए इस स्पाई कैमरा वाला बल्ब का उपयोग कर सकते है। ये देखने से किसी को पता भी नही चलता है। ये स्पाई कैमरा है या नॉर्मल बल्ब। ये 1080पी एचडी रेज्योलूशन के साथ आता है। 4 एलईडी लाइट्स भी दी गई इसमें 2.4जी वाईफाई को सपोर्ट करता है। आप इस कैमरे को स्मार्टफोन के जरिए एक्सेस कर सकते है। कंपनी के कहा है कि ये ऑटो ट्रैकिंग और एलईडी लाइट्स के साथ आता है। इस कारण से ये मोशन को डिटेक्ट करके ऑटोमैटिकली ऑब्जेक्ट के तरफ घूमकर उसे ट्रैक करना शुरू कर देता है। इस 4 एलईडी लाइट्स भी दी गई है जिस वजह से रात में भी आपको क्लियर फुटेज मिलता है।

    कीमत 2000 रुपए से कम रखी गई

    कंपनी ने कहा है कि इस कैमरे वाले बल्ब में बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है। जिसमे फोन के जरिए टॉक बैक भी कर सकते है। साथ ही कैमरे के पास की वॉइस को भी सुन सकते है। अब इस कैमरे वाले बल्ब की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2000 रुपए से कम रखी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here