हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश तेलंगाना के स...

    तेलंगाना के सिकंदराबाद में ई-बाइक शोरुम में आग लगी, 8 लोगों की मौत

    Fire in Telangana

    हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना में हैदराबाद से लगे सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ई-बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग (Fire in Telangana) लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ई-बाइक शोरुम में रात करीब 23.00 बजे आग लग गयी और ऊपरी मंजिल पर एक लॉज को अपनी चपेट में ले लिया।

    घटना के दौरान करीब 25 पर्यटक लॉज में ठहरे थे। मौके पर पहुंचे हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि आग में आठ पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि जान बचाने के प्रयास में लॉज से नीचे कूदने का प्रयास कर रहे छह अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया और लॉज में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली और मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे।

    पीएम ने तेलंगाना हादसे पर जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा है कि मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान किये जायेंगे। तेलंगाना में हैदराबाद से लगे सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ई-बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हुए हैँ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here