हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश शांत नदी में ...

    शांत नदी में अचानक आया सैलाब, मूर्ति विसर्जन के लिए उतरे लोगों पर टूटा मौत का कहर

    Jalpaiguri Flood

    माल बाजार (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम आठ लोग डूब गए। अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी है। जलपाईगुड़ी जिला की मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार रात करीब 0830 बजे माल नदी में अचानक आई बाढ़ ने दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग बह गए। उन्होंने बताया कि अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना में घायल हुये 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पतल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अंधेरे में अचानक आयी बाढ़ के कारण यह दुर्घटना हुई और इस दौरान ढोल और शंख बजाने के बीच श्रद्धालु ‘दुर्गा माई की जय’ और ‘एशे बोचोर अबर होबे’ का उद्घोष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि रात में रोका तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ।

    अमेरिका: भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण, 8 माह की बच्ची भी शामिल

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here