हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    गोलीबारी से दहला अमेरिका

    Kidnapped

    अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, एक की मौत

    लॉस एंजेलिस (एजेंसी)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य की राजधानी डेनवर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। डेनवर पुलिस विभाग ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि पांच पीड़ितों का पता चला है, जिसमें चार पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है और एक को मृत घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने ट्विटर पर एक काले रंग के वाहन की एक तस्वीर साझा की।

    आशंका जतायी जा रही है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्धों ने इसी वाहन का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों ने इस वाहन या वाहन से जुड़े व्यक्ति (व्यक्तियों) के बारे में पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। इससे पहले विभाग ने पहले के एक ट्वीट में लिखा था कि वबेर्ना स्ट्रीट के 1400 ब्लॉक में हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए हैं। विभाग ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं…

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here