हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश श्रीलंकाई नौस...

    श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

    Fishermen in Kerala

    नागपट्टिनम (तमिलनाडु) (एजेंसी)। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) का उल्लंघन करने और जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में देर रात 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली नौका भी जब्त की।

    आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि मछुआरे नागपट्टिनम, पुडुकोट्टई और कराईकल जिलों निवासी हैं। वे कल सुबह कराईकल बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए मशीनीकृत नौका में सवार होकर समुद्र में गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें तब गिरफ्तार कर लिया जब वे श्रीलंकाई जलक्षेत्र के पास आईएमबीएल के समीप मछली पकड़ रहे थे।

    क्या है मामला

    हालांकि, श्रीलंकाई नौसेना के बयान के अनुसार, उसने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें जाफना के वेथथलकेर्नी में मामुनेई के पास श्रीलंका के जलक्षेत्र में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और एक भारतीय नौका जब्त की। श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अबतक 228 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 30 मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here