पीएम ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Indira Gandhi Jayanti

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए रानी लक्ष्मीबाई के महत्वपूर्ण योगदान पर उन्हें याद किया हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। हमारे देश के लिए उनके साहस और महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वह औपनिवेशिक शासन के अपने दृढ़ विरोध के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मोदी ने लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के लिए पिछले वर्ष इसी दिन किए झांसी के अपने दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं।

खडगे, सोनिया ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। खडगे तथा श्रीमती गांधी आज सुबह करीब साढ़े सात बजे शक्ति स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने कहा कि भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है। शक्तिस्थल पर इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका ‘गांधी’ उपनाम फिरोज गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बाद देश की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।