यदि राजनीतिक ब्यानबाजी को किनारे कर दिया जाए, तब इस बात में कोई शक नहीं है कि साधारण व्यक्ति से लेकर पेशेवर व्यक्ति एवं कर्मचारियों तक हर कोई व्यक्ति कैशलेस अर्थव्यवस्था का समर्थन करने लगा है। विपक्ष द्वारा की जा रही ब्यानबाजी तो एक आदत हो गई है, जिसे वह चाहकर भी नहीं छोड़ सकते। कालाधन रखने वाले या इसकी घोषणा कर रहे लोगों पर हो रही आयकर विभाग की छापामार कार्यवाईयों से स्वत: ही अनुमान लग रहा है कि कितनी बड़ी मात्रा में अभी भी लोगों ने अपनी अवैध कमाई को छुपा रखा है। नोटबंदी के एक महीना बाद भी नहरों, कूड़े के ढेरों पर फटी-जली अवस्था में लोगों की फैंकी गई काली कमाई मिल रही है। अत: स्पष्ट है कि नोटबंदी का निर्णय कितना आवश्यक हो गया था। जहां तक कैशलेस व्यवस्था का प्रश्न है, तो नोटबंदी का विरोध कर रहे लोग भी धड़ाधड़ इसे अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर बात पर विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में बड़े जोर-शोर से कैशलेस व्यवस्था को फैला रहे हैं। बकायदा हर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को इस बात की ट्रेनिंग दी जा रही है। अधिकारी भी इस व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैशलेस व्यवस्था से पहले दिल्ली राज्य ने जीएसटी को भी हाथों-हाथ लिया और दिल्ली में इसके लिए अधिकारियों को पूरी तरह दक्ष बना दिया। दिल्ली के अलावा देशभर की राज्य सरकारें अब कैशलेस की ओर बढ़ रही हैं। अब बड़ी फैक्ट्रीज, कार्यशालाएं लाखों-करोड़ों का कैशलेस लेन-देन नहीं कर सकती, क्योंकि उनके सामने एक चाय वाला, फेरीवाला, सब्जी वाला, अपना भुगतान अब पेटीएम, एसबीआई बड्डी या ऐसे ही अन्य आॅनलाइन तरीके से प्राप्त कर रहा है। फिर आमजन आए दिन बिजली, टेलीफोन बिल, गैस और न जाने किन-किन सेवाओं व वस्तुओं के भुगतान के लिए लाईन लगाता आया है औ कइयों के लिए तो अभी भी लाईनों का अंत नहीं हुआ है। वह सब काम आॅनलाइन पलक झपकते हो रहे हैं, तो फिर लाईन में क्यों खड़े होना। खासकर तब तो बिल्कुल भी नहीं, जब लाईन में खड़े व्यक्ति की जेब में इंटरनेटयुक्त स्मार्टफोन भी है। आधार कार्ड की सफलता सबके सामने है। आधार कार्ड ने देश में से करोड़ों फर्जी वोटों को खत्म कर दिया है, राशन की दुकानों की कालाबाजारी खत्म कर दी है, लाखों बीपीएल परिवार रातों-रात गरीबी रेखा से ऊपर हो गए। अत: विपक्षी दलों का कैशलेस प्रणाली का विरोध करना अब बिल्कुल ही ऐसा हो गया है, जैसा भारत में किसी जमाने में बिजली परियोजनाओं का नेता यह कहकर विरोध करते थे कि इससे पानी में से बिजली निकाल ली जाएगी, पानी में कोई जान ही नहीं बचेगी। विरोध करने वाले बहुत से नेताओं की जेबों में क्रेडिट व डेबिट कार्ड भी हैं, जिससे वह बड़े मॉल्स या सुपर मार्केट में खरीददारी करते हैं, फिर वह आमजन को क्यों कैशलेस नहीं होने देना चाहते? कैशलेस व्यवस्था बेहद सुगम व पैसा बचाने वाली है। आमजन व देशहित में कैशलेस व्यवस्था का ज्यादा से ज्यादा फैलाव होना चाहिए।
ताजा खबर
बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में चार गिरफ्तार, जेल रवाना
एक माह पूर्व दो पक्षों के...
जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे
रेवाड़ी (सच कहूँ/महेंद्र भ...
AIIMS Recruitments: युवाओं के लिए एम्स में नौकरी का सुअवसर, जल्दी करें आवेदन
नई दिल्ली। चिकित्सा और अन...
छात्र-छात्राओं व शिक्षक स्टाफ को शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर किया भेंट
नवोदय स्टार ग्लोबल संस्था...
Theft News: होटल का ताला तोड़कर सामान चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
PM Shri Kendriya Vidyalaya Admission: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश पंजीकरण शुरू
2 से 8 अप्रैल तक ऑफलाइन आ...
Workers Protest: काला दिवस पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गरजे मजदूर
रैली निकालकर किया प्रदर्श...
शुक्रतीर्थ (अनसूया धाम) में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की उठी मांग
मुजफ्फरनगर/मोरना (सच कहूँ...
शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
भिरानी क्षेत्र की दो वारद...















