हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कोहरे ने थामी...

    कोहरे ने थामी रेल की रफ्तार

    • घने कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। घने कोहरे के कारण
    • कालका से बाड़मेर को जाने वाली ट्रेन सोमवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे की देरी से आई।
    • पांच घंटे की देरी से पहुंची कालका-बाड़मेर ट्रेन

    HanumanGarh, SachKahoon News:  साल के आखिरी माह की शुरूआत से ही ठण्ड धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है। भीषण ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर रेल और सड़क सेवाओं पर पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से परेशान लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। धुंध और सर्द हवा से आम व्यक्ति का जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से शाम तक चली ठंडी हवा से लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग सुबह और शाम को कई जगह अलाव जलाकर बैठे नजर आए।
    02शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में धुंध का इतना अधिक प्रभाव था कि वाहन सुबह गति नहीं पकड़ पाए। रेल सेवा और राजस्थान पथ परिवहन निगम की सेवाएं भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। लोगों को दोपहर को भी वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर निकलना पड़ा। रविवार को भी कोहरे ने लोगों को परेशान किया लेकिन दोपहर में निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत जरुर मिली थी। सोमवार को दोपहर तक धूप के दर्शनों को लोग तरसते रहे। करीब डेढ़ बजे सूरज देवता निकले तो लोगों को हल्की राहत मिली। शादी के माहौल के चलते यात्रा करने को मजबूर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण कालका से बाड़मेर को जाने वाली ट्रेन सोमवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे की देरी से आई। अन्य ट्रेनें भी दो या तीन घंटे की देरी से पहुंचने से रेल यात्रियों को अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने में परेशानी हुई। घने कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं लेकिन आवश्यक कार्य से निकलना मजबूरी है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व श्रमिक तबके को हो रही है जिसे दो जून की रोटी के लिए मजदूरी करना मजबूरी है। उधर, बैंकों पर भीषण ठंड में लोग लाइन लगाने को विवश हैं। सुबह और दोपहर बाद सर्द हवा नश्तर से चुभती रही। सोमवार को और सर्दी बढ़ने से संगरिया रोड पर बालिका स्कूल के सामने लगे तिब्बती बाजार में दिन में काफी भीड़ रही।

    * लगातार दो दिन से पारा भी लुढ़कता जा रहा है। वहीं धुंध की वजह से जिले भर में कई छुटपुट दुर्घटनाएं भी घटित हुई। दो दिनों से पड़ रही घनी धुंध से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। धुंध के साथ ही गर्म वस्त्र विक्रेताओं का सीजन भी शुरू हो गया है।

    * आखिरी माह की शुरूआत से ही ठण्ड धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है। भीषण ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर रेल और सड़क सेवाओं पर पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से परेशान लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिली।

    * सोमवार को दोपहर तक धूप के दर्शनों को लोग तरसते रहे। करीब डेढ़ बजे सूरज देवता निकले तो लोगों को हल्की राहत मिली। शादी के माहौल के चलते यात्रा करने को मजबूर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here