हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश ‘रूह दी’ हनीप...

    ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी

    Veer Bal Diwas

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने सोमवार को ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोविंद सिंह, उनके साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ‘रूह दी’ ने ट्वीट कर कहा, ‘ धर्म के लिए कर गये कुर्बान आप अपने प्राण, साहस के आप महाधनी, पूरी दुनिया करे आपको प्रणाम। दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को वीर बाल दिवस पर शत शत नमन जिन्होंने धर्म के राह पर चलने का अनोखा इतिहास रचा।

    शाह ने गुरू गोविंद सिंह, साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

    केन्द्रीय गृह अमित शाह ने सोमवार को ‘वीर बाल दिवस’पर गुरु गोविंद सिंह, उनके साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में भी मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया। उनकी शौर्यगाथा हमारी धरोहर हैं जिसका स्मरण कर मोदी सरकार ‘वीर बाल दिवस’ मना रही है। साहिबजादों, माता गुजरी व गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता व बलिदान को सादर नमन।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here