हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें फ्रांसीसी नौस...

    फ्रांसीसी नौसेना के दो जहाजों का कोच्चि में स्वागत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक उभयचर पोत एफएस डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट इस समय भारत के कोच्चि बंदरगाह की यात्रा पर हैं। रक्षा मंत्रायल की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोनों पोत वहां छह मार्च को पहुंचे और दस मार्च तक वहां रहेंगे तथा अन्य बातों के अलावा नौसेना अभ्यास में भी भाग लेंगे।

    ये पोत समुद्र-यात्रा मिशन- जीन डी’आर्क पर दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं। रियर एडमिरल इमैनुएल सालार्स (एलिंडियन), कैप्टन इमैनुएल मोकार्ड और लेफ्टिनेंट कमांडर जिसलेन डेलेप्लांक ने 06 मार्च को दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल जे सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर बातचीत की।

    दोनों देशों की सेना संयुक्त अभ्यास करेगी

    वर्तमान यात्रा के दौरान, फ्रांसीसी दल पेशेवर प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के युद्धपोतों का दौरा कर रहा है। क्रॉस ट्रेनिंग विजिट, स्पोर्ट्स फिक्स्चर सहित पेशेवर व असैन्य विचार-विमर्श भी इस यात्रा के अन्य कुछ मुख्य आकर्षण हैं। युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को सशक्त करने के लिए भारत-फ्रांस नौसेना सहयोग इस दिशा में एक प्रमुख कार्यक्रम है। फ्रांसीसी युद्धपोतों की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here