हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कारोबार इंटरनेशनल मार...

    इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज पेट्रोल-डीजल के रेट

    Diesel Price

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों आई तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ और दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत रहा।

    तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.27 प्रतिशत उबलकर 76.68 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 82.78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

                                             पेट्रोल ………………………     डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

    दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62

    मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27

    चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33

    कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here