हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Snake: टॉयलेट जाते वक्त रखे ध्यान! शौचालय में मिला कोबरा, देख छूटे लोगों के पसीने

    cobra

     शौचालय में मिला कोबरा, लोगों में दहशहत

    सरसा। सरसा। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने (Snake) जा रहे हैं जिससे आपको सचेत रहना होगा और ध्यान रखना होगा। जी हां जब आप सांप के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले जो शब्द दिमाग में आता है डर। क्योंकि सांप डरावने जीव हैं और आकार या नस्ल से कोई फर्क नहीं पड़ता, उनके साथ कोई भी मुठभेड़ भयानक है। सांप भी सबसे मुश्किल स्थानों में घुसने और इतनी चतुराई से खुद को छिपाने में सक्षम हैं। अगर आप सांप को देखकर भयभीत हो जाते हैं और कांप उठते हैं तो यह वीडियो आपके लिए नहीं है।

    एक वीडियो, जो आपको पूरी तरह से खौफ में डाल देगा। इस वीडियो में एक सांप को एक शौचालय में बैठा देख सकते हो। यह खतरनाक कोबरा सांप है। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा सरसा आश्रम में स्थित 15 नं. मोटर के शौचालय में यह कोबरा सांप मिला है। जिला फरीदकोट के गांव पक्का निवासी बलजिंद्र सिंह सेवा पर डेरा सच्चा सौदा धाम सरसा में आए हुए थे। जब इनको सांप की जानकारी मिली तो इन्होंने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ आए। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में सांप को मारा नहीं जाता बल्कि उसको जंगलों म् ोंछोड़ दिया जाता है।

    टॉयलेट के पॉट में घुसा एक खतरनाक सांप | Snake

    वायरल होने वाले वीडियो में यह देखने लायक है कि एक सांप अचानक टॉयलेट में बैठा नजर आ रहा है। जबकि एक व्यक्ति छड़ी का यूज करके उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। यह एक बुरे सपने जैसा है, जब टॉयलेट से अचानक सांप निकल आया। इसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अगर बाथरूम में पहुंचे व्यक्ति को सांप नजर नहीं आता तो वह उसे काफी नुकसान पहुंचा सकता था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here