हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Imd Alert: मौ...

    Imd Alert: मौसम विभाग ने फिर दी बड़ी चेतावनी, जानियें कहां-कहां होगी बरसात, चलेगी तेज आंधी

    Imd-Alert

    मौसम विभाग की अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी व बारिश होने की चेतावनी

    नई दिल्ली। बीते महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Imd Alert) सक्रिय होने के कारण बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों पर जमकर कहर बरपाया। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से हजारों एकड़ खड़ी फसल तबाह हो गई थी। परंतु अब गर्मी के बढ़ते प्रकोप एवं लू के थपेड़ों से एक बार फिर देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते उत्तरी राज्यों में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि होने की सम्भावना है।

    स्काईमेट मौसम की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते देश भर में मौसमी सिस्टम बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

    हिमालय की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात की संभावना | Imd Alert

    मौसम विभाग द्वारा देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं पश्चिमी हिमालय पर बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। पश्चिमी हिमालय की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात की भी संभावना जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। असम, मेघालय और नागालैंड में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों सहित दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ इलाकों और दक्षिण गुजरात में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी चलना संभव है। मौसम परिवर्तन के कारण उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान गिरने की संभावना है।

    ओडिशा के कई जिले झेल रहे लू के थपेड़े

    हालांकि ओडिशा के कई जिले लू थपेड़े झेल रहे हैं। तापमान 43 और 44 डिग्री से अधिक है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओडिश में 21 अप्रैल से स्थिति बदल सकती है। क्योंकि मौसम विभाग द्वारा, ओडिशा के दक्षिणी जिलों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बोलांगीर, बारीपदा, गजपति, गंजम और कोरापुट जैसी जगहों पर 20 अप्रैल की शाम को हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। उत्तर दक्षिण ट्रफ जो वर्तमान में विदर्भ से आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है, धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ जाएगी जिससे पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बारिश और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 22 अप्रैल तक कई हिस्सों को कवर कर सकती हैं। जारी रिपोर्ट के अनुसार, 23 और 24 अप्रैल के दौरान, ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

    पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश | Imd Alert

    वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। गुजरात के दक्षिणी भागों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चली और एक-दो स्थानों पर ओले गिरे। पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, विदर्भ और असम के कुछ इलाकों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, केरल, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हुई। गांगेय पश्चिम बंगाल और बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here