अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) शहर के अजीत नगर निवासी एक युवक को नशा करवाकर (Abohar) चोरी करने के लिए दो साथी अपने साथ ले गए। जहां मजदूरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित युवक की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:– मंकीपॉक्स का खतरा, स्कूलों में हाई अलर्ट
उपचाराधीन अजीत नगर निवासी 24 वर्षीय गुरजंट सिंह पुत्र फतेह सिंह ने बताया कि रविवार रात मोहल्ले के ही दो युवक उसे अपने साथ नशा करवाने के लिए लेकर गए। वह नशीली गोलियां खाता था, लेकिन उक्त लोगों ने उसे शराब पिला दी। उसके बाद उक्त दोनों युवक उसे अपने साथ अनाज मंडी में गेहूं चोरी करने के लिए साथ ले गए। जहां रात करीब 3 बजे गेहूं की बोरी चोरी करते समय मजदूरों ने उसे पकड़ लिया। जबकि दोनों साथी युवक वहां से भाग गए।
मजदूरों द्वारा उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। (Abohar) जहां से वह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित ने मां ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो उसके बेटे को चोरी करने के लिए साथ ले गए थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।