हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश सवारियों से भ...

    सवारियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत

    Nainital

    नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी उत्तराखंड परिवहन (रोडवेज) (Uttarakhand Roadways) की बस वाहन को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरकर पलट गयी। इस हादसे में चालक की मौत हो गयी जबकि छह यात्री घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07 पीए 2487 हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। जैसे ही बस रामनगर बाईपास पर बने नये पुल पर पहुंची, दूसरी तरफ से तेज गति से आ रहे टाटा 407 (छोटे हाथी) को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिर गयी और पलट गयी।

    कैसे हुआ हादसा | Uttarakhand Roadways

    बस में 16 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में अधिक यात्रियों की जान नहीं गयी। चालक गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला, रेहड़, बिजनौर उप्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच यात्री हो गये। इनमें दो महिला गंभीर घायल हैं। मौके पर चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस व आसपास के लोग मौके पर जुट गये। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। बस के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया और रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। बस को क्रेन की सहायता से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 भी टकराने के बाद कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। उसका चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस जांच में जुट गयी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here