हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में मजद...

    अबोहर में मजदूरी मांगने पर युवक से मारपीट

    Abohar News
    युवक इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती

    लाठी-डंडों से सिर पर किए वार

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) अबोहर के अजीत नगर में दिहाड़ी-मजदूरी (Abohar News) के पैसे लेने के लिए गए एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना थाना सिटी वन पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– 3 साल की नन्हीं जान पर गाड़ी चढ़ाकर रौंदा, मासूम का लीवर और आंतें हुई डैमेज

    उपचाराधीन अजीत नगर निवासी 19 वर्षीय सुखदेव पुत्र ताराचंद ने बताया कि उसने मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की 20 ट्रॉली तूड़ी उतारी थी। जिसके लिए उसकी प्रति ट्रॉली 100 रुपए मजदूरी तय हुई थी। बीती रात जब वह उक्त व्यक्ति दर्शन से अपनी मजदूरी लेने के लिए गया तो वह उससे गाली-गलोच करने लगा। (Abohar News) जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति दर्शन ने जीतू व अन्य साथी सहित लाठी-डंडों से उसके सिर पर वार करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर उसके जीजा कुलदीप ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायल के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here