हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब पुलिस क...

    पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

    Kota Suicide News
    सांकेतिक फोटो

    होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला शरीर

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की राजधानी के सेक्टर 26 स्थित पुलिस (Police) लाइन निवासी अश्वनी ने मोहाली के फेस-9 के रेड स्टोन होटल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सुसाइड कर लिया। अश्वनी पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जब होटल स्टाफ ने गोली चलने की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत रूम में जाकर देखा जहां अश्वनी खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था, जिसे होटल स्टाफ द्वारा पास के अस्पताल में ले जाने की बजाय सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– अंबाला में भैंस चोर बदमाशों ने किया लोहे की रॉड से युवक पर जानलेवा हमला

    पुलिस सूत्रों की मानें तो सुसाइड से पहले कांस्टेबल अश्वनी ने बता दिया था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पुलिस इस संबंध में अश्वनी के परिजनों से पूछताछ कर रही है और अश्वनी के फोन कॉल्स डिटेल्स भी जांचे जा रहे हैं जिससे पता लगाया जा सके कि कांस्टेबल (Constable) ने सुसाइड क्यों किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल अश्वनी की 7 साल पहले ही शादी हुई थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक के परिवार में मां-बाप, पत्नी और एक 6 साल की बेटी है।

    बताया जा रहा है कि कांस्टेबल (Constable) अश्वनी 10 मई को सुबह सेक्टर 26 में ही मौजूद था। इस दौरान उसकी कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई थी, जिनको वह कहकर निकला था कि वह ड्यूटी पर जा रहा है लेकिन ड्यूटी पर जाने की बजाय वह होटल में चला गया था। पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here