हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Rajasthan में...

    Rajasthan में सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, जानिये फ्री बिजली पर क्या की घोषणा?

    CM Ashok Gehlot
    Rajasthan में सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, जानिये फ्री बिजली पर क्या की घोषणा?

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टवीट् कर दी जानकारी

    गुरजंट धालीवाल
    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़ा एलान किया है। सीएम गहलोत ने राजस्थान की जनता को बिजली बिलों में बड़ीराहत दी है। सीएम ने घोषणा की है कि बिजली उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए। मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है।

    पहले 100 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली उपभोग वालों (CM Ashok Gehlot) का बिजली बिल शून्य होगा।उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा।100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।

    अन्य शुल्क माफ करेगी सरकार | CM Ashok Gehlot

    खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी। सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर प्रदेशवासियों के लिए यह बड़ी राहत की घोषणा की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here