हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी की कुल्...

    पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे को लेकर कुण्ड में लगाई छलांग

    Sadulpur News
    पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे को लेकर कुण्ड में लगाई छलांग

    घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने कुण्ड में डूब रहे आरोपी युवक व मासूम की बचाई जानकुण्ड में डूबने का कारण पुछने पर आरोपी युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करना बताया।

    सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज/ओमप्रकाश)। हमीरवास थाने के गाँव रबूड़ी में शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से वार कर सीर काटकर निमर्म हत्या (Murder) करदी तथा पत्नी की हत्या के बाद आरोपी युवक ने स्वयं ने भी अपने पुत्र के साथ कुण्ड में छलांग लगा लगाकर आत्महत्या करने प्रयास कर अपने पुत्र की हत्या करने का प्रयास किया, मगर परिजनों को तुरन्त घटना का पता लगने पर कुण्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक एवं उसके मासूम पाँच वर्षी बेटे को कुण्ड से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। (Sadulpur News)

    वहीं घटना की मिली सूचना पर हमीरवास थानाधिकारी राधेश्याम ने मय पुलिस टीम के घटना स्थल का मौका निरीक्षण कर मृतका के शव को सीएचसी सांखू फोर्ट की मोर्चरी में लाया गया है। प्रकरण में आरोपी युवक के पिता रिशाल सिंह पुत्र जैसाराम बेनीवाल निवासी रबूड़ी ने सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पुत्र राजपाल उर्फ पाल ने रांची झारखण्ड के मुरेन केला निवासी युवती लता के साथ शादी की थी तथा वह अपने पत्नी पुत्र के साथ उनके से अलग मकान बनाकर रह रहा है। कल शाम करीब 6 बजे उसके पुत्र राजपाल ने उनके घर के पिछवाड़े बने पानी के कुण्ड में अपने पाँच वर्षीय मासूम बेटे मोहित को लेकर छलांग लगा ली। (Sadulpur News)

    तथा खुद को व अपने बेटे मोहित को मारने का प्रयास किया। मगर अचानक मासूम बच्चे मोहित की कुण्ड में आवाज आने पर उसके अन्य बेटे अनिल व धर्मवीर कुण्ड की तरफ गये तो देखा की राजपाल व मोहित कुण्ड के पानी में डूब रहे थे तथा घटना के बाद दोनों को रस्से की सहायता कड़ी मसकत के बाद कुण्ड में डूब रहे राजपाल उर्फ पाल व पाँच वर्षीय मोहित दोनों को कुण्ड से जिन्दा बाहर निकाल लिया गया। तथा घटना के बाद कुण्ड में कुदने का कारण पुछा तो उसने अपनी पत्नी लता की कुल्हाड़ी से हत्या करना बताया।

    जिस पर उन्होंने खेत में जाकर देखा तो झौपड़ी में रखी चारपाई पर लता की लाश खून से लथपथ पड़ी थी, जिसका लता का सिर कटा हुआ था। आरोप है कि उसके पुत्र राजपाल उर्फ पाल ने अपनी पत्नी लता की खेत में कुल्हाड़ी से हत्या करदी व उसके बाद खूद को एवं अपने पाँच वर्षीय मासूम बेटे मोहित को भी मारने का प्रयास के लिए कुण्ड में छलांग लगा दी। वहीं पुलिस ने मृतका लता के शव को सीएचसी सांखू फोर्ट की मौर्चरी में रखवाया गया है। हमीरवास थाना पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। (Sadulpur News)

    यह भी पढ़ें:– Monsoon Update Today: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here