हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र वंश इन्सां ने पास की नीट परीक्षा

    NEET Exam
    NEET Exam शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र वंश इन्सां ने पास की नीट परीक्षा

    7184वाँ रैंक किया प्राप्त

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा और खेलों में अग्रणी शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र वंश इन्सां ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 7184वां रैंक हासिल किया। वंश इन्सां व उसके माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया व पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद जताई।

    वंश इन्सां की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्राचार्य राकेश धवन इन्सां व स्कूल प्रबंधन कमेटी ने छात्र व उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आयोजित नीट परीक्षा में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि वंश इन्सां ने दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल, सरसा में शिक्षा प्राप्त की। अपने स्कूल के मेधावी छात्र की सफलता पर उन्होंने खुशी प्रकट की और स्कूल प्रशासक व प्राचार्य ने वंश इन्सां के उज्ज्वल भविश्य की कामना की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here