हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home रंगमंच Adipurush Con...

    Adipurush Controversy : ‘आदिपुरुष’ विवाद के बाद विवादित डायलॉग में होगा बदलाव

    Adipurush Controversy
    Adipurush Controversy 'आदिपुरुष' विवाद के बाद विवादित डायलॉग में होगा बदलाव

    नई दिल्ली। Adipurush Controversy:आदिपुरुष’ (Adipurush) फिल्म के निमार्ताओं फिल्म ने रविवार को घोषणा किया कि जनता और दर्शकों की राय को ध्यान में रखते हुए फिल्म के कुछ संवादों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

    फिल्म की टीम ने एक वक्तव्य में कहा, ‘निर्माता कुछ संवादों में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे फिल्म का मूल सार बना रहे और अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में भी ऐसा ही दिखाई देगा। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि बॉक्स आॅफिस पर अबाध कमाई करने के बावजूद, टीम अपने दर्शकों के लिए प्रतिबद्ध है और कुछ भी दर्शकों की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव से परे नहीं है। Adipurush Controversy

    इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बंपर कमाई की और यह कमाई लगातार जारी है और इसने वैश्विक रूप से दो दिनों में कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘आदिपुरुष’ फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म में प्रभास ने राम , कृति सेनन ने सीता ,सैफ अली खान ने रावण और देवदत्त नागा ने हनुमान की भूमिका निभाई है।

    सोनू सूद ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मनाली की वादियों में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो में सोनू एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस दौरान सोनू सूद ने अपने सिक्स पैक एब्स भी फ्लॉन्ट किए। वीडियो में सोनू सूद पहाड़ों के बीच एक गार्डन में रनिंग करते दिखे तो कभी गार्डन में पुशअप्स लगाए। सोनू सूद इन दिनों फिल्म ‘फतेह’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को सोनू सूद की ही होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here