हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान सरका...

    राजस्थान सरकार देगी बिपरजॉय के प्रभावितों को मुआवजा

    Ashok Gehlot
    मुख्यमंत्री  प्रभावितों से मिलकर ली नुकसान की जानकारी

    मुख्यमंत्री  प्रभावितों से मिलकर ली नुकसान की जानकारी

    • अधिकारियों को दिए सर्वे कराने और त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को बाड़मेर जिले में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद प्रभावितों से मुलाकात भी की।

    श्री गहलोत ने प्रभावितों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिपरजॉय को गंभीरता से लेकर पूर्व में ही तैयारियां कर ली गई थीं। हालांकि कच्चे मकानों, पशुओं और विद्यालय भवनों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। Ashok Gehlot

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 हजार से अधिक लोगों को बिपरजॉय आने से पूर्व ही शिफ्ट किया गया था। साथ ही लगभग 2 हजार लोगों को बचाव टीमों द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आर्मी सहित एसडीआरएफ की 17 और एनडीआरएफ की 8 टीम सहित राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर व अन्य हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। Ashok Gehlot

    Ashok Gehlot

    श्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे नदी या अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाएं। बच्चों को तैरने से रोके तथा पानी के तेज बहाव में पैदल अथवा वाहन से नहीं गुजरें। किसी अनहोनी के अंदेशा होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, बाड़मेर विधायक श्री मेवाराम जैन, जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार पुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद साथ रहे। Ashok Gehlot

    यह भी पढ़ें:– शहर को नंबर वन लाने के लिए, जन-जन का सहयोग जरूरी: नितिन  गौड़ 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here